फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप्टीट्यूड टेस्ट के प्रश्नों ने उलझाया

Mon, 09 Feb 2015 02:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ और ‘एसआरएम यूनिवर्सिटी’ के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर में रविवार को एप्टीट्यूड टेस्ट के प्रथम चरण का आयोजन हुआ। इसमें 150 से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हए।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाने वाले स्टूडेंट्स के लिए ‘अमर उजाला’ और एसआरएम यूनिवर्सिटी सुनहरा मौका लेकर आया है। इससे पहले स्टूडेंट्स के लिए पहले पांच फरवरी को कॅरियर गाइडेंस की कार्यशाला की गई।

रविवार को एप्टीट्यूड टेस्ट में स्टूडेंट्स को 75 मिनट का समय दिया गया। टेस्ट में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ के सवाल पूछे गए। हर पेपर 25 नंबर का था।

फिजिक्स में एवरेज डेंसिटी ऑफ द अर्थ, चंद्रमा पर ब्लॉस्ट कितने देर बाद सुनाई देगा,  केमिस्ट्री में हॉट ड्रिंक कप किससे बनते हैं, दस्त, उल्टी रोकने की दवाएं आदि सवाल पूछे गए।
विज्ञापन


वहीं मैथ में बोर्ड से संबंधित प्रश्नों को पूछा गया।  पूरे शहर में अलग अलग चरणों में परीक्षा कराई जाएगी। इसके बाद कापियों का मूल्यांकन होगा। टेस्ट में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। मूल्यांकन के बाद विजेताओं के नाम घोषित होंगे। पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वालों को 7,500 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें