फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां प्रत्याशी और उनके समर्थकों बोले वोट कहीं भी डालो जा भाजपा के खाते में रहा है, मचा बवाल

Thu, 23 Nov 2017 08:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुछ जगह प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने यह कहकर हंगामा काटा कि ईवीएम खराब हैं। किसी को भी वोट डाला जाए वो भाजपा के खाते में जा रहा है। ईवीएम बदलने और पुलिस के मोर्चा संभालने पर स्थिति नियंत्रित हुई।
विज्ञापन
Trending Videos

ईवीएम में खराबी बताकर हंगामा काटा

हंगामा करते लोगों को नियंत्रित करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चकेरी के वार्ड-58 तिवारीपुर की बूथ संख्या 953 में बसपा प्रत्याशी राजीव उपाध्याय ने ईवीएम में खराबी बताकर हंगामा काटा। उनका आरोप था कि ईवीएम में किसी भी प्रत्याशी को वोट करने पर भाजपा वाले खाने का बटन जलता है। एक महिला निर्दलीय प्रत्याशी ने भी यही आरोप लगाया। इस पर अन्य दल के लोगों के बीच यह बात फैल गई तो हंगामा होने लगा। हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि मशीन में छेड़छाड़ की गई है। इससे गड़बड़ी सामने आ रही है। हालात संभालने के लिए एसपी पूर्वी अनुराग आर्या को आना पड़ा। उनके समझाने के बावजूद लोग नहीं माने। मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज की तैयारी शुरू कर दी। इस पर लोग और उग्र हो गए।
विज्ञापन

हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि मशीन में छेड़छाड़ की गई है

हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
मामला प्रत्याशियों के बीच धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। बाद में मशीन बदलने के बाद मामला शांत हुआ। हंगामे की रिकॉर्डिंग ड्रोन कैमरे में कैद हो गई थी। एसपी पूर्वी ने इस रिकॉर्डिंग को चलवाकर देखा है। उधर, वार्ड - 75 सूटरगंज के अंतर्गत एल्गिन मिल स्कूल मतदान स्थल के एक बूथ संख्या - 1225 में पार्षद पद वाले ईवीएम में किसी भी खाने में बटन दबाने पर वोट कमल के खाने वाली लाइट जलने की चर्चा फैली। दो प्रत्याशियों ने पीठासीन अधिकारी से शिकायत की, पर उन्होंने अफवाह बताते हुए ऐसा होने से इनकार कर दिया। इस बूथ में 688 वोट हैं, जिनमें से 55 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें