फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कैनाल से ठप हुई जलापूर्ति

Tue, 17 May 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
हार्वेस्टिंग - फोटो : buraeau
विज्ञापन
कानपुर। बैराज के प्लांट में खराबी के बाद सोमवार को लोअर गंगा कैनाल की लाइन में लीकेज से जलापूर्ति ठप रही। जैसे-तैसे भैरोघाट पंपिंग स्टेशन से पानी लेकर 67 वार्डों में सप्लाई की गई। करीब 10 करोड़ लीटर पानी कम मिलने से घनी आबादी के करीब 25 से ज्यादा मोहल्लों में नल सूखे रहे।  जलकल विभाग ने 15 से ज्यादा मोहल्लों में पानी के टैंकर भेजे, लेकिन वे नाकाफी साबित हुए।
विज्ञापन

बैराज के ट्रीटमेंट प्लांट में 14 मई को आई खराबी की वजह से बेनाझाबर वाॅटर वर्क्स को पानी नहीं मिल रहा है। यहां से रोज सात करोड़ लीटर पानी मिलता था। इस बीच सोमवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे लोअर गंगा कैनाल से बेनाझाबर वाॅटर वर्क्स तक बिछी पाइप लाइन में जेके धर्मशाला के पास लीकेज हो गया। यहां से गुजरी नहर लबालब होने के बाद लाखों लीटर पानी सड़क पर बह गया। दोपहर 12:20 बजे अर्मापुर पंपिंग स्टेशन से नहर में जलापूर्ति बंद कराई गई।
जलकल विभाग ने भैरोघाट पंपिंग स्टेशन के माध्यम से गंगा से मिले 20 करोड़ लीटर पानी को ट्रीट करके टंकियों में भेजा गया। पानी कम मिलने से मोहल्लों में जलापूर्ति भी कम हुई। कहीं नलों तक पानी पहुंचा ही नहीं तो कहीं लो प्रेशर की वजह से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें