फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर ओवर फ्लो, खेत जलमग्न

Thu, 18 Dec 2014 01:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में डीघ रजवाहे से जुड़ी खारजा बंबी में गत मंगलवार की रात अचानक ज्यादा पानी आ गया। जिससे करीब 50 बीघे कृषि-भूमित जलमग्न हो गई।
विज्ञापन


उगी फसलें भी डूब गईं। किसान पानी रोकने को रात भर परेशान रहे।

किसान सैदलीपुर के महेश सचान, राजेश सचान, अनूपकुमार, श्रीनारायण, सुमित सचान, यशवंत, कैलाश सचान ने बताया कि मीनापुर गांव के पास रजवाहे से जुड़ी बंबी बरौर, मदनपुर, किशोरपुर, ड़ड़ियामऊ, निगोही, कुटरा से गुजरते हुए सेंगुर नदी में गिरती है।

इस बंबी में करीब 18 साल से पानी नहीं आया, जिसे खारजा कहा जाता है। गत मंगलवार की रात अचानक बंबी में तेज बहाव के साथ पानी आ गया।
जो क्षतिग्रस्त पटरी को पार करके खेतों में भरने लगा। जानकारी मिलने पर पानी को रोकने के लिए पंयास किया गया। फिर भी करीब 50 बीघे कृषि-भूमि जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

पानी सूखने में काफी समय लगेगा, तब तक डूबी फसलें सड़कर नष्ठ हो जाएंगीं और रबी फसलों की बुआई भी नहीं हो सकेगी।
सिंचाई विभाग के अवर अभियंता जनकसिंह ने बताया कि रजवाहों में रविवार को पानी छोड़ा जाता है। रजवाहों में सफाई के लिए पानी रोका गया था।
किसान यूनियन के आंदोलन पर मंगलवार को पानी छोड़ दिया गया। इधर बारिश होने से किसानों को सिंचाई की जरूरत नहीं रही। जिससे फालतू पानी बंबी में पहुंच गया। जा
विज्ञापन

नकारी होने पर उच्चाधिकारियों को पानी रोकने के लिए फैक्स किया गया है। धनाभाव के कारण रजवाहों और माइनरों की सफाई नहीं हो सकी है। डीघ रजवाहे को जलालपुर के आगे खारजा घोषित किया गया है।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें