फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के तीन हेलीकॉॅप्टरों को एक साथ उतारने की नहीं मिल रही जगह, अधिकारी परेशान

Thu, 21 Nov 2019 11:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सुरक्षा कर्मियों के साथ (फाइल फोटो)
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन से पहले उनके हेलीकॅाप्टर अधिकारियों की चिंता का विषय बने हुए हैं। इसकी वजह यह है कि पीएसआईटी और छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएम) में एक साथ तीन हेलीकॉप्टर उतरने की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


अब अधिकारी शुक्रवार को ट्रायल लैंडिंग कराएंगे, इसके बाद इस पर फैसला होगा कि तीन हेलीकॉप्टरों को एक साथ कहां उतारा जाए या फिर कोई और व्यवस्था की जाए। राष्ट्रपति 30 नवंबर को कानपुर आ रहे हैं। इस दौरान वह सबसे पहले भौंती स्थित पीएसआईटी जाएंगे।

 
विज्ञापन

वहां से सीएसजेएम यूनिवर्सिटी में होने वाले पूर्व छात्र सम्मेलन में शामिल होने जाएंगे। इसके बाद वह नगर निगम में होने वाले विशेष सदन में शामिल होंगे। चकेरी एयरफोर्स स्टेशन से पीएसआईटी और यूनिवर्सिटी जाने के लिए एयरफोर्स के तीन हेलीकॉप्टर रहेंगे। दोनों ही जगह तीन हेलीकॉप्टरों को एक साथ उतारने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। शुक्रवार को एयरफोर्स की ओर से ट्रायल लैंडिंग होगी। इसके बाद एयरफोर्स के पायलट जो निर्देश देंगे, उसके मुताबिक तैयारियां की जाएंगी।

कार से नगर निगम जा सकते हैं राष्ट्रपति
नगर निगम के विशेष सदन में होने वाले नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति कार से जा सकते हैं। हालांकि नगर निगम जाने के लिए उनका हेलीकॉप्टर कहां उतरेगा, यह तय नहीं है। जिला प्रशासन के अधिकारी चंद्रशेखर आजाद विश्वविद्यालय के हेलीपैड को विकल्प के रूप में देख रहे हैं। 

नगर निगम में तैयारियां तेज
राष्ट्रपति के नागरिक अभिनंदन के लिए नगर निगम सदन को संवारने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मंच पर अतिथियों के बैठने के स्थान गुरुवार को तय कर दिए गए हैं। नगर निगम में बने स्मार्ट सिटी के कॉमन कमांड सेंटर के कैमरों से राष्ट्रपति के रूट की निगरानी की जाएगी। दयानंद विहार स्थित राष्ट्रपति के आवास की सुरक्षा को देखते हुए इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें