फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपनों को साकार करने कैंपस पहुंचे नए आईआईटीयंस, बीटेक-एमटेक प्रोग्राम में कराया रजिस्ट्रेशन

Sun, 21 Jul 2019 01:17 PM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सपनों को साकार करने कैंपस पहुंचे नए आईआईटीयंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर के बीटेक और एमटेक प्रोग्राम में इस साल दाखिला लेने वाले नए आईआईटीयंस शनिवार को कैंपस में पहुंचे और रिपोर्टिंग की। लड़कों की रिपोर्टिंग हॉल-13 और लड़कियों की रिपोर्टिंग गर्ल्स हॉस्टल में हुई। कुल दो हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराए। इसके बाद उन्हें हॉस्टल के कमरे आवंटित हो गए। कुछ कर गुजरने के सपनों के साथ कैंपस पहुंचे छात्रों के पैरेंट्स भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन


सभी का स्वागत कैंपस के सीनियर छात्रों ने किया। यही सीनियर छात्र नए आईआईटीयंस के मेंटर भी होंगे। इन्हें अम्मा-बाबू नाम दिया जाता है। पैरेंट्स के साथ पहुंचे नए आईआईटीयंस ने हॉस्टल में रहने के लिए बेड, तकिया, बाल्टी, साइकिल जैसे जरूरी सामान भी खरीदे। शाम पांच बजे तक छात्रों के आने का सिलसिला जारी रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

28 तक चलेगा ओरिएंटेशन प्रोग्राम
नए छात्रों के लिए अब 28 जुलाई तक ओरिएंटेशन प्रोग्राम चलेगा। रविवार को निदेशक प्रो. अभय करंदीकर खुद छात्रों और उनके परिजनों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा डीन एकेडमिक अफेयर, डीन स्टूडेंट अफेयर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और प्रोफेसर भी छात्रों और उनके परिजनों से मुखातिब होंगे। उन्हें इंस्टीट्यूट के बारे में जानकारी देंगे। 

कैंपस का भ्रमण कराएंगे अम्मा-बाबू
नए आईआईटीयंस को उनके मेंटर (अम्मा-बाबू) कैंपस का भ्रमण कराएंगे। सभी एडमिनिस्ट्रेटिव कार्यालयों, विभागों, लैब आदि की जानकारी देंगे। छात्रों को ट्रैफिक अवेयरनेस प्रोग्राम की जानकारी दी जाएगी और अंत में उनके साथ स्काई फोटोग्राफी होगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें