सपनों को साकार करने कैंपस पहुंचे नए आईआईटीयंस
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी कानपुर के बीटेक और एमटेक प्रोग्राम में इस साल दाखिला लेने वाले नए आईआईटीयंस शनिवार को कैंपस में पहुंचे और रिपोर्टिंग की। लड़कों की रिपोर्टिंग हॉल-13 और लड़कियों की रिपोर्टिंग गर्ल्स हॉस्टल में हुई। कुल दो हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराए। इसके बाद उन्हें हॉस्टल के कमरे आवंटित हो गए। कुछ कर गुजरने के सपनों के साथ कैंपस पहुंचे छात्रों के पैरेंट्स भी इस दौरान मौजूद रहे।
सभी का स्वागत कैंपस के सीनियर छात्रों ने किया। यही सीनियर छात्र नए आईआईटीयंस के मेंटर भी होंगे। इन्हें अम्मा-बाबू नाम दिया जाता है। पैरेंट्स के साथ पहुंचे नए आईआईटीयंस ने हॉस्टल में रहने के लिए बेड, तकिया, बाल्टी, साइकिल जैसे जरूरी सामान भी खरीदे। शाम पांच बजे तक छात्रों के आने का सिलसिला जारी रहा।