तनिमा ने बढ़ाया कानपुर का मान, मिली 53वीं रैंक
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा में कानपुर की तनिमा ने बाजी मारी है। 53वीं रैंक के साथ उनको एनआईएफटी दिल्ली में दाखिला मिला है। कानपुर के कई अन्य छात्र छात्राओं ने देश के कई बड़े एनआईएफटी संस्थान में प्रवेश लिया है।
एनआईएफटी की प्रवेश परीक्षा 20 जनवरी को हुई थी, लखनऊ में दो केंद्र बनाए गए थे। परिणाम अप्रैल में घोषित हुआ था और चयनित छात्रों को दूसरे राउंड के क्राफ्ट डिजाइनिंग में शामिल होने का मौका मिला। इसके बाद फाइनल रिजल्ट और काउंसलिंग जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू हुई।