फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसए के छह होनहार जेआरएफ के लिए चयनित, देश के बड़े कृषि विश्वविद्यालयों में मिला दाखिला

Sat, 03 Aug 2019 06:04 PM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसए के छह होनहार जेआरएफ के लिए चयनित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के छात्रों ने एक बार फिर यूनिवर्सिटी का नाम रोशन कर दिया। यहां के छह छात्रों ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की जेआरएफ परीक्षा में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


सस्य विज्ञान से परास्नातक करने वाले छात्र मनोज कुमार व आसिफ अंसारी को जीबी पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में प्रवेश मिला है। शाक भाजी विभाग के छात्र पप्पू सिंह का चयन जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय  जबलपुर के लिए व एमएससी उद्यान महाविद्यालय के छात्र आशीष कुमार को चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार में दाखिला मिला है।

एमएससी मृदा रसायन के छात्र रहे संदीप कुमार गौतम भी चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार में पढ़ाई करेंगे। एमएससी प्लांट ब्रीडिंग के विद्यार्थी कमल वर्मा ने जेआरएफ के जरिये वसंतराओ नाईक मराठवाड़ा कृषि विद्यापीठ परभनी में दाखिला हासिल किया है। छात्रों की सफलता पर कुलपति प्रो. सुशील सोलोमन ने खुशी जाहिर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें