फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 जून के बाद काउंसलिंग चाहते हैं पीएचडी टॉपर, यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी के लिए मांगी मोहलत

Wed, 05 Jun 2019 02:48 PM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसजेएमयू (प्रतीकात्मक तस्वीर ) - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में अलग-अलग विषयों के टॉपरों ने काउंसलिंग और इंटरव्यू 20 जून के बाद कराने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि 20 जून को यूजीसी नेट की परीक्षा होनी है।
विज्ञापन


इसमें कई टॉपर हैं जो नेट क्वालीफाई तो हैं लेकिन वे जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) के लिए कोशिश कर रहे हैं। इसकी तैयारी के लिए उन्हें समय चाहिए। भूगोल विषय के टॉपर प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्होंने तीन बार यूजीसी नेट की परीक्षा क्वालीफाई की है। जेआरएफ क्वालीफाई करना चाहते हैं।

20 जून से पहले विश्वविद्यालय ने काउंसलिंग शुरू करा दी तो तैयारी में दिक्कत होगी। यही समस्या लाइफ साइंस में टॉप करने वाले नीतेश कुमार सिंह की है। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि छात्रों की समस्या जायज है। काउंसलिंग के लिए शेड्यूल बनाते समय इसका ध्यान रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें