फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चें अब बोल रहे फर्राटेदार अंग्रेजी, राज्यपाल करेंगी सम्मानित

Mon, 09 Sep 2019 04:43 PM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसजेएम विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के काकादेव, रावतपुर, रानीगंज की मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चे अब फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने लगे हैं। इन्हीं में से 25 बच्चों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 11 सितंबर को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के दीक्षांत समारोह में सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन


काकादेव में रहने वाली राज चाचर ‘अर्थ’ नाम से सामाजिक संस्था संचालित करती हैं। इसके तहत वह कॉलोनी के घरों में काम करने वाली गरीब महिलाओं के बच्चों को फ्री में पढ़ाती हैं। राज के इस काम में कॉलोनी की ही नकुल, खुशी, रोहन, अलका और शशि बैजल भी साथ देती हैं।

राज और उनकी टीम की पिछले आठ सालों की मेहनत की बदौलत ये बच्चे फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने लगे हैं।  राज बताती हैं कि इन बच्चों में से किसी के पिता रिक्शा चलाते हैं तो किसी के पिता मजदूरी करते हैं। अंग्रेजी के अलावा इन बच्चों को डांस, सिंगिंग, सिलाई-कढ़ाई जैसे अन्य हुनर भी सिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के डॉ. सिधांशु राय ने बताया कि अर्थ संस्थान के अलावा उन्मूलन संस्था के कुछ बच्चे भी सम्मानित किए जाएंगे। राज्यपाल इन बच्चों को स्कूल बैग के साथ टिफिन, पानी की बॉटल, पेंसिल बॉक्स, कॉपी-किताब आदि पुरस्कार के रूप में देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें