फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी में सत्र 2021-22 तक लागू करना होगा ईडब्ल्यूएस आरक्षण

Fri, 20 Sep 2019 11:17 AM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
विज्ञापन
देशभर की आईआईटी में 10 प्रतिशत इकोनॉमिकल वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) आरक्षण लागू करने के लिए एक और सत्र का समय दे दिया गया है। इस लिहाज से सभी आईआईटी को अब सत्र 2020-21 के बजाय 2021-22 तक पूरा 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करना होगा।
विज्ञापन


फरवरी में हुई घोषणा के बाद संस्थानों ने सत्र 2019-20 में अपने-अपने हिसाब से आरक्षण का कुछ प्रतिशत लागू किया है। आईआईटी कानपुर में चार प्रतिशत आरक्षण लागू किया जा चुका है, इस बार शेष छह प्रतिशत लागू करना था। अब चूंकि मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) ने अतिरिक्त समय दे दिया है, इसलिए संभावना है कि इस बार तीन प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए। बाकी बचा आरक्षण सत्र 2021-22 में लागू किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

लड़कियों के लिए सुपरन्यूमरेरी कोटा हुआ 20 प्रतिशत
शनिवार को जैब की बैठक दिल्ली में हुई। इसमें लड़कियों के सुपरन्यूमरेरी कोटे पर भी चर्चा हुई। तय हुआ कि इस बार इसे 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया जाए। इससे लड़कियों की सीट में बढ़ोतरी होगी। पिछली बार की तरह इस बार भी सुपरन्यूमरेरी कोटे की अलग से मेरिट जारी होगी।

जेईई एडवांस के शुल्क में बढ़ोतरी का प्रस्ताव
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस 2020 के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लेकर भी जैब में चर्चा हुई। इसमें रजिस्ट्रेशन शुल्क में बढ़ोतरी को लेकर प्रस्ताव लाया गया। प्रस्ताव के मुताबिक सामान्य छात्र अब 2600 के बजाय 2800 रुपये का भुगतान करेंगे जबकि एससी-एसटी वर्ग के छात्र 1300 के बजाय 1400 रुपये का भुगतान करेंगे। बैठक की मिनट्स फाइनल होने के बाद इस पर मुहर लग जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें