फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएम विश्वविद्यालय: दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी, 3500 छात्रों को दी जाएंगी डिग्रियां

Wed, 28 Aug 2019 11:47 AM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसजेएमयू कानपुर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के 11 सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में करीब 3500 छात्रों को डिग्रियां दी जाएंगी। विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने मंगलवार को हुई बैठक में इस पर मुहर लगा दी है। 
विज्ञापन


बैठक में तय हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग गुरु पद्मश्री डॉ. एचआर नागेंद्र को समारोह में मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। पद्मभूषण निर्मल कुमार गांगुली मुख्य अतिथि होंगे। डॉ. गांगुली इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के डायरेक्टर जनरल रह चुके हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। 

मानद उपाधि पर विवाद
बैठक में जब कुलपति ने मानद उपाधि के लिए डॉ. एचआर नागेंद्र का नाम बताया तो एक सदस्य ने इसका विरोध शुरू कर दिया। सदस्य ने कहा कि यह नाम कार्यपरिषद में फाइनल होना चाहिए। इसके बाद इसे राजभवन भेजा जाता है जबकि यहां पहले तय करके राजभवन से अनुमति ले ली गई और अब यहां एलान किया जा रहा है जो कि गलत है। हालांकि ज्यादातर सदस्यों ने डॉ. नागेंद्र के नाम पर अपनी सहमति दे दी।
विज्ञापन


आरक्षण का नया रोस्टर भी लागू
रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा पास किए गए 100 प्वाइंट रोस्टर को भी प्रस्तुत किया जिसे पास कर दिया गया। इसके आधार पर नई नियुक्तियां की जाएंगी। हालांकि शिक्षक और कर्मचारी भर्ती को लेकर कुछ सदस्यों ने इस पर सवाल उठाए। बैठक में नियमित शिक्षकों के सातवें वेतनमान के तीन वर्षों के बकाए एरियर को देने की अनुमति प्रदान कर दी गई। दीक्षांत में 15 शोधार्थियों को दी जाने वाली पीएचडी उपाधि पर भी मुहर लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें