फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कालीकट विश्वविद्यालय ने सीएसजेएमयू को 5-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालय पुरुष फुटबॉल चैंपियनशिप में बुधवार को क्वार्टरफाइनल मैच हुए। इसमें गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर, एडमास विश्वविद्यालय बंगाल, आईआईएमटी विश्वविद्यालय मेरठ और कालीकट विश्वविद्यालय केरल मैच जीत सेमीफाइनल में पहुंचे। कालीकट विवि ने छत्रपति शाहूजी महाराज विवि को 5-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल मैच बुधवार को आईआईटी और डीपीएस आजादनगर मैदान पर खेले गए। पहले मैच में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर ने अन्नामलाई विश्वविद्यालय तमिलनाडु को 4-0 से हराया। दूसरे मैच में एडमास विश्वविद्यालय बंगाल ने यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता को 1-0 से पराजित किया। तीसरे मैच में आईआईएमटी विश्वविद्यालय मेरठ ने एमजी विश्वविद्यालय कोट्यम को 1-0 से मात दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें