फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इंक्यूबेशन सेंटर में केबल डालने का काम शुरू, जल्द मशीनों के ट्रायल रन की उम्मीद

Fri, 04 Sep 2026 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर स्थित इंक्यूबेशन सेंटर में केबल डालने का काम बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। अब जल्द मशीनों के ट्रायल रन की उम्मीद है। इसके बाद युवाओं व समूह की महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण का प्रशिक्षण शुरू होगा।
विज्ञापन

इंक्यूबेशन सेंटर में दूध, पेठा व बेकरी प्रशिक्षण देने के लिए करीब ढ़ाई करोड़ की लागत से मशीनें लगाई गई हैं। विद्युत सुरक्षा निदेशालय की एनओसी मिलने के बाद स्विच रूम में मीटर व कंट्रोल पैनल लगा दिए गए। इधर आउट गोइंग केबल न डाली जा सकने से सोमवार को चेन्नई से बेकरी व गाजियाबाद से दूध प्रसंस्करण मशीनों के ट्रायल रन के लिए आए इंजीनियर बैठे रहे। केबल न डाले जाने से मशीनों का ट्रायल रन अटका रहने का मुद्दा मंगलवार को संवाद न्यूज एजेंसी ने उठाया था।
इसका संज्ञान लेकर जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कार्यदायी संस्था आरईडी से जवाब तलब किया। इधर बृहस्पतिवार को इंक्यूबेशन सेंटर में केबल डालने का काम शुरू कराया गया। सहायक अभियंता आरईडी विश्वजीत त्रिवेदी ने बताया कि बारिश होने की वजह से बुधवार को केबल नहीं डाली जा सकी थी। अब केबल डलवाई जा रही है। बिजली निगम के जेई अंबिका पांडेय से संपर्क किया गया है। शुक्रवार को केवल डालने का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद मशीनों का ट्रायल रन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें