फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अस्पताल में बंद मिले एक्सरे कक्ष और लिफ्ट, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने लगाई कर्मचारियों को फटकार

Wed, 24 Aug 2022 05:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

कैबिनेट मंत्री ने जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ मलिन बस्ती में भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही, सहभोज कार्यक्रम में भी शामिल हुए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत हरौलीपुर ग्राम समूह पेयजल योजना का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मंत्री राकेश सचान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और राज्यमंत्री अनूप प्रधान ने संयुक्त रूप से जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में एक्सरे न होने और लिफ्ट बंद होने पर भड़क उठे। उन्होंने अस्पताल कर्मचारियों को फटकार लगाते हुएकहा कि इन्हें जल्द से जल्द क्रियाशील कराए जा।

विज्ञापन

दोनों मंत्री ने ईएनटी ओपीडी, सर्जरी ओपीडी, लैब पैथोलॉजी, आंख की ओपीडी, दंत रोग ओपीडी, फिजीशियन, ब्लड बैंक, एसएनसीयू, रोगी वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, ड्यूटी कक्ष सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान अल्ट्रासाउंड रूम बंद पाए जाने पर मंत्री जी ने कड़ी नाराजगी जताई।
उन्होंने रूम को तत्काल खुलवाकर क्रियाशील कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी मैन पॉवर की व्यवस्था कर ली जाए। इसके बाद उन्होंने सीटी स्कैन सेंटर का भी निरीक्षण किया। महिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों, इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन

अस्पताल की लिफ्ट बंद पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उसको शीघ्र क्रियाशील कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर के बाहर भी साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके बाद उन्होंने मुख्यालय स्थित अंबेडकर नगर वार्ड का निरीक्षण कर वहां के लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हरौलीपुर में निर्माणाधीन ग्राम समूह पेयजल योजना का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पाइप पेयजल योजना को समयबद्ध ढंग से पूरा कर उसको पूर्ण क्षमता पर क्रियान्वित किया जाए। घरों में कनेक्शन देने का कार्य भी किया जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें