फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री कमल रानी के स्वागत में जुटे दरोगा एवं पूर्व विधायक फिर जो हुआ वो किसी ने सोचा न था

Thu, 29 Aug 2019 08:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
विज्ञापन

कानपुर के घाटमपुर विधान सभा क्षेत्र से विधायक कमल रानी वरुण के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार कानपुर आने पर नौबस्ता से घाटमपुर तक जगह-जगह स्वागत समारोह आयोजित किये गए। स्वागत समारोह की भीड़ का फायदा वहां जेबकतरों जमकर उठाया।

विज्ञापन


इस दौरान थाना सजेती के पूर्व एसओ, विधायक प्रतिनिधि समेत करीब तीन दर्जन लोगो की पर्स पर जेबकतरों ने हाथ साफ कर दिए। बिधनू के रमईपुर में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान थाना सजेती के पूर्व एसओ अमरेंद्र बहादुर के साढ़े सात सौ रुपये समेत एटीएम और अन्य जरूरी कागजात पार हो गए।

विधायक प्रतिनिधि पवन चंदेल के 17  हजार रुपये दो एटीएम, निखिल अवस्थी के 4 हजार रुपये, कमल भदौरिया 6 हजार, शालू चक के 9 हजार रुपये, राहुल सेंगर 3 हजार रुपये समेत करीब तीन दर्जन लोगों की पर्स काट दी गई।
विज्ञापन


जानकारी होने पर लोगों ने दो केजेबकतरों को धर्मपुर बंबा के पास पकड़ लिया। जिसपर मंत्री जी के साथ काफिले में आई एक सफारी में सवार व्यक्ति ने अपने साथ होने की बात कहकर छुड़वा दिया। पतारा में स्वागत समारोह के दौरान दोनों फिर रंगे हाथ पकड़े गए। जिस पर लोगो ने पीटने के बाद पतारा पुलिस चौकी ले गए। रमईपुर निवासी कमल ने चौकी में दोनों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें