फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री कमल रानी ने क्यों कहा काटना नहीं जोड़ना अच्छा होता है, इस अंदाज की आप भी करेंगे तारीफ

Thu, 29 Aug 2019 08:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरूण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद गुरुवार को पहली बार कानपुर आईं कमलरानी वरुण का जगह जगह स्वागत किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधनू के बाहर भी समर्थकों की भीड़ उनके स्वागत के लिए एकत्र थी।
विज्ञापन


समर्थकों को देखकर कमल रानी रुक गईं। इसी दौरान सीएचसी में चल रहे राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए डॉक्टरों ने आग्रह किया। डॉक्टरों ने फीता काटने के लिए कैची दी तो, कैबिनेट मंत्री ने फीता काटने से इंकार कर दिया।

उन्होंने कहा काटना अच्छी बात नहीं होती है। चीजों को जोड़ाना चाहिए। इससे खुशियां फैलती है। इसी के साथ उन्होंने एक तरफ से फीते की गांठ खोल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में आये जूनियर हाई स्कूल के 35 बच्चों को अल्बेंडाजॉल (पेट के कीड़ों की दवा) की अपने हाथ से गोली खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधयाक अभिजीत सिंह सांगा, रामकुमार द्विवेदी,डा.मिनी अवस्थी,डा.नीलेश कुमार,डा.गौरव त्रिपाठी,मनोज त्रिवेदी,अमित मिश्रा, पवन गुप्ता,राजा तिवारी,कल्याण ,मनीष तिवारी, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें