फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वोट काटू के तंज पर कैबिनेट मंत्री आशीष का पलटवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव आशीष पटेल बुधवार को सिकंदरा पहुंचे। यहां एक निजी गेस्ट हाउस में उन्होंने कहा पार्टी ने नीति व जनसेवा के जरिये यह मुकाम हासिल किया है। पहले लोग वोट काटू कहते थे लेकिन सही नीति व जनसेवा के बल बूते पर ही एनडीए सरकार में अहम भूमिका मिली है।
विज्ञापन

कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में इससे पहले कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर राष्ट्रीय महासचिव का भव्य स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर चर्चा कर जीत का मंत्र दिया। उन्होंने पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के शुरुआती राजनीतिक सफर और राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के संघर्षों का विशेष रूप से उल्लेख किया। कहा कि शुरुआती दिनों में विरोधी दल अपना दल (एस) को ''वोट काटू'' कहकर चिढ़ाते थे। हालांकि पार्टी ने अपनी नीतियों, जनसेवा जारी रखी और लगातार जीत दर्ज की। खुद को प्रदेश की मुख्य राजनीतिक शक्तियों में स्थापित किया है।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का वजूद खत्म करने की तमाम साजिशें कार्यकर्ताओं की निष्ठा के आगे नाकाम रहीं। आज अपना दल (एस) 14 विधायकों के साथ एनडीए सरकार में सुशासन की अहम भूमिका निभा रहा है। यहां पार्टी के जिलाध्यक्ष रामफल कटियार, केके पटेल, रामलखन पटेल, विजय चौरसिया, अनिल उमराव, रामप्रताप पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें