फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनव्वर राणा की बेटी पहुंची मोहम्मद अली पार्क, दो सेवानिवृत्त आईएएस अफसरों ने बताया सीएए, एनपीआर

Fri, 14 Feb 2020 08:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीएए के खिलाफ मोहम्मद अली पार्क में धरना दे रही रहीं महिलाओं को गुरुवार रात शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरुसा राणा ने संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं का हौसला बढ़ाया। इसके साथ ही सेवानिवृत्त आईएएस अनीस अंसारी और आरिफ भी धरना स्थल पर आए।
विज्ञापन


उन्होंने महिलाओं को सीएए, एनआरसी, एनपीआर के बारे में बताया। महिलाएं हाथों में तिरंगा लिए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाती रहीं। धरना स्थल पर बैठीं महिलाओं से कहा गया कि सरकार अपनी कमियों को छिपाने के लिए ऐसा कर रही है।

इसके पहले धरने पर बैठीं महिलाओं ने कहा कि सबकी जिम्मेदारी है कि संदिग्ध तत्वों पर नजर रखें। वक्ताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से वे अपनी बातें रखती रहेंगी जब तक सीएए वापस नहीं हो जाता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें