फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत सीए भाइयों का उपद्रव, जो मिला उसे मारा पुलिस को भी नहीं छोड़ा

Sat, 19 Jan 2019 09:39 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर के कल्याणपुर में नशे में धुत चार्टेड एकाउंटेंट (सीए) भाइयों ने जमकर हंगामा किया। ईंट मारकर स्कूल बस के कंडक्टर का सिर फोड़ दिया। बुजुर्ग दंपति से भी बदसलूकी की। गश्त कर रहे सिपाहियों से मारपीट की और रायफल छीन ली। मेडिकल के लिए सीएचसी कल्याणपुर ले जाया गया तो यहां भी डॉक्टर और कर्मचारियों से मारपीट व गालीगलौज की। थाने पहुंचे परिजनों ने भी हंगामा किया, दरोगा से मारपीट की। आरोपियों की मां ने अपना सिर तक फोड़ लिया। मामले में पुलिस ने सीए भाइयों, उनकी मां, पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गालीगलौज, सरकारी कार्य में बाधा डालने में रिपोर्ट दर्ज की है। इतना बवाल और बेइज्जती झेलने के बाद पुलिस ने सबको थाने से जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


लाजपत नगर निवासी ललित मोहन के बेटे अंकुर और अंकित सीए हैं। गुरुवार रात एक पार्टी से दोनों नशे में कार से लौट रहे थे। डबल पुलिया काकादेव के पास दोनों भाई कार से उतरे। सड़क के किनारे खड़ी बस को ठोकना शुरू कर दिया। कंडक्टर छुन्ना पांडेय से गालीगलौज की। इसके बाद पास में सो रहे बुजुर्ग दंपति से बदसलूकी व मारपीट की। कंडक्टर ने विरोध किया तो उसे पीटा। अंकुर ने सिर पर ईंट दे मारी। इससे वह बेहोश हो गया।

इस बीच गश्त करते पहुंचे जेब्रा सिपाहियों से मारपीट की। सिपाहियों ने थाना प्रभारी को सूचना दी। थाना प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे तो दोनों भाइयों ने कपड़े उतारकर पुलिसकर्मियों को चुनौती दे डाली। किसी तरह थाने लाए गए तो यहां भी गालीगलौज करते रहे। इस बीच पहुंचे परिजनों ने हंगामा करते हुए दरोगा शेष पाल सिंह व उनके सहकर्मियों से मारपीट की। थाना प्रभारी के मुताबिक मामले में कंडक्टर छुन्ना और दरोगा शेष पाल सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों भाइयों और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद सभी को थाने से जमानत पर छोड़ दिया क्योंकि सात साल तक सजा वाली धाराओं में थाने से जमानत देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें