छात्रा ने दीवार पर लिखा था सुसाइड नोट
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर: मॉम एंड पापा मैं बहुत परेशान हो चुकी हूं अपनी लाइफ से, मुझसे ऐसे और अकेले घर में बैठा नहीं जा रहा है। अनइंप्लायड (बेरोजगार) होने की वजह से लोगों के ताने अब मुझसे बर्दाश्त नहीं होते। आई लव यू मॉम एंड पापा, लव यू ब्रदर, सृष्टि (मौसी की बेटी) दीवार पर लिखकर छात्रा आकांक्षा गुप्ता (24) ने फांसी लगा ली। शव कमरे में दुपट्टे से पंखे के सहारे लटका मिला।
बर्रा आजाद कुटिया निवासी राजेंद्र गुप्ता होटल संचालक हैं। परिवार में पत्नी पूनम बेटा अंशू और बेटी आकांक्षा थी। आकांक्षा एमकॉम करके बैंक की तैयारी कर रही थी, लेकिन सफलता न मिलने से निराश थी। गुरुवार को बीमार मौसी नीलम गुप्ता को देखने अंशू मां के साथ नौबस्ता गया था। कुछ देर बाद अकेला घर लौटा तो मेनगेट अंदर से बंद था।