फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विधायक आवास के सामने वारदात', खुद को सीबीआई अधिकारी बता महिला को बनाया शिकार

Fri, 02 Nov 2018 07:39 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में हरदोई पुल पर टप्पेबाजों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बता महिला शिक्षिका से लाखों के जेवरात उतरवा लिए। धमकाते हुए कोतवाली पहुंचने की बात कहकर चले गए। शिक्षिका कोतवाली पहुंची तब उसे ठगी का पता चला। सदर चौकी इंचार्ज सदर विधायक के आवास के सामने और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली हालांकि अभी कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी करुणा अवस्थी पत्नी सुनील अवस्थी चमरौली स्थित एसेंट खालसा डिग्री कॉलेज में शिक्षिका हैं। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह सदर विधायक आवास के सामने हरदोई पुल पर वाहन का इंतजार कर रहीं थीं। तभी बाइक सवार दो युवक आए और खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया। धमकाते हुए कहा कि इतने जेवर पहने हो, इनकम टैक्स का छापा पड़ जाएगा।

झांसेबाजों ने महिला के जेवर उतरवाकर अपने बैग में रख लिए और तुरंत सदर कोतवाली पहुंचने को कहकर बाइक से आगे चल दिए। शिक्षिका भी पीछे से कोतवाली पहुंची लेकिन वहां उसे वह दोनों युवक नजर नहीं आए। उन्होंने कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी को आपबीती बताई। जानकारी होने पर सदर चौकी इंचार्ज शालिनी सहाय घटनास्थल पहुंची और जांच की। पीड़ित शिक्षिका के मुताबिक जेवरों की  कीमत करीब दो लाख रुपये है। कोतवाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें