फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शेयर में मोटे मुनाफे का लालच देकर साले ने जीजा से 63 लाख ठगे, न लौटाने पर पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 23 Mar 2025 12:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महेंद्र का कहना है कि जब शुरू में जब वह रुपये लगाने में कतरा रहे थे, तो आरोपियों ने भरोसा दिलाने के लिए कई तरह के झांसे दिए। दो किलो ऑनलाइन सोना ट्रांसफर करने की बात कही। इससे भी जब वह संतुष्ट नहीं हुए, तो आरोपी के पिता कुंवर जहान सिंह ने रुपये मिलने व मुनाफे की गारंटी ली।
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शेयर मार्केट में पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साले ने जीजा को चार माह में 63 लाख रुपये का चूना लगा दिया। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने शनिवार को सचेंडी थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

सचेंडी के रायपुर निवासी व्यापारी महेंद्र सिंह के अनुसार मध्य प्रदेश के सीधी जिला का रहने वाले चचेरे साले विवेक सिंह उर्फ अंकू ने शेयर बाजार और कमोडिटी से अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया था। उसकी बातों पर भरोसा कर पिछले साल 24 जनवरी से 16 मई के बीच चेक और नकदी के माध्यम से निवेश किया। आरोप है कि विवेक ने ऑपरेटर सर्किल नाम के व्हॉट्सएप ग्रुप में उन्हें जोड़ दिया।

रिश्तेदारों के साथ मिलकर करीब 35 करोड़ का गबन किया
भरोसा दिलाने के लिए ऑनलाइन सोना देने के नामप र एक ऑनलाइन साइट की आईडी भेज दी। उन्होंने कुछ रकम दी, तो मुनाफे का झांसा देने के लिए करीब चार लाख रुपये उनके खाते में अलग-अलग तारीखों में भेजे। मुनाफा होता देख महेंद्र ने 63 लाख दे दिए तो मुनाफा देना बंद कर दिया। इस बीच उन्हें पता चला कि आरोपी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर करीब 35 करोड़ का गबन किया है।

पहले कुछ दिन तो निवेश दिया, बाद में अकाउंट सस्पेंड दिखाने लगा
इस पर उन्होंने रुपये लौटाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस पर आरोपी ने उन्हें उस वेबसाइट पर दिख रहे मुनाफे का झांसा दिया जिसके जरिये निवेश कराया गया था। उसमें पहले कुछ दिन तो निवेश दिया, लेकिन बाद में अकाउंट सस्पेंड दिखाने लगा। इस पर उन्होंने विवेक, उनके रिश्तेदार कुंवर जहान सिंह, विनय सिंह, अमृता सिंह, प्रतीक्षा सिंह, शिवम सिंह, दिव्य प्रकाश सिंह, कृपांश सिंह, आशा सिंह, महर्षि सिंह, आयुष गुप्ता, मानस बघेल, प्यासी मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

जमीन नाम करने का दिया था झांसा
महेंद्र का कहना है कि जब शुरू में जब वह रुपये लगाने में कतरा रहे थे, तो आरोपियों ने भरोसा दिलाने के लिए कई तरह के झांसे दिए। दो किलो ऑनलाइन सोना ट्रांसफर करने की बात कही। इससे भी जब वह संतुष्ट नहीं हुए, तो आरोपी के पिता कुंवर जहान सिंह ने रुपये मिलने व मुनाफे की गारंटी ली। वहीं, उसके भाई विनय सिंह ने गारंटी के तौर पर जमीन का इकरारनामा कराने की बात कही। हालांकि इसी बीच उन्हें मुनाफे के तौर पर कुछ पैसा मिला, तो उन्होंने इकरारनामा नहीं कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें