फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 तक भारत होगा विकसित राष्ट्र: पासवान

Thu, 08 Sep 2016 02:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के दीक्षांत समारोह के दौरान छात्रों को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
युवा यदि पूरे विश्वास और लगन के साथ अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करते रहें तो पांच सालों में भारत विकसित राष्ट्र बनकर उभरेगा। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों का आज पूरा विश्व लोहा मान रहा है। ये भारत की नीतियां ही हैं जो पाकिस्तान को डिप्रेशन में डालती जा रही हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को कल्याणपुर स्थित नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट (एनएसआई) के दीक्षांत समारोह में यह बात केंद्रीय उपभोक्ता मामले एवं खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने कही। इस दौरान उन्होंने छात्रों को डिग्री देकर सम्मानित भी किया। पासवान ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें देश के विकास में हर संभव प्रयास करने पर बल दिया। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तेजी से आर्थिक विकास की ओर बढ़ रहा है। उद्यमियों और किसानों के भुगतान में बढ़ोत्तरी हुई है। एक साल के भीतर काफी परिवर्तन हुआ है। चीनी मिलों का उत्पादन पहले से कई गुना बढ़ा है इससे किसानों को भी बड़ा लाभ पहुंचा है। जिन गन्ना किसानों को सरकारी सहायता राशि मिलने में देरी हो रही है उसकी वजह केवल यहां की राज्य सरकार है। गन्ना किसानों के भुगतान में सुस्त रवैया अपनाने की वजह से उन्हें परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। पासवान ने कहा कि इस साल भारत में शक्कर का उत्पादन पहले से ज्यादा हुआ है। मौसम ठीक होने की वजह से दालों के दाम नहीं बढ़ेंगे। जनता को सही दामों में दालें उपलब्ध होंगी। आजम के बयान पर चुटकी लेते हुए पासवान ने कहा कि यूपी में चुनाव नजदीक हैं ऐसी बयानबाजियां तो यहां होती ही रहेंगी। केंद्र सरकार की रणनीति साल 2020 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की है। युवाओं के सहयोग और संघर्ष से हम इस लक्ष्य को पूरा कर लेंगे। इस मौके पर एनएसआई निदेशक प्रो. नरेंद्र मोहन ने छात्रों को उनके बेहतर भविष्य के लिये बधाईयां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें