फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इलेक्ट्राॅनिक बाजार में लौटी रौनक, जमकर कर रहे खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक बाजार में रौनक लौट आई है। दीपावली और धनतेरस को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मोबाइल और किचन के सामान पर आकर्षक छूट और कई उपहार योजनाएं शुरू की हैं। वहीं जीएसटी के संशोधन के कारण इलेक्ट्रॉनिक सामानो के रेट कम हो गए हैं। ग्राहक जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन तेज हुआ है। इसके बाद भी बहुत से लोग त्योहारों पर दुकानों पर जाकर सामान खरीदना पसंद कर रहे हैं। नवरात्र के बाद दीपावली का पर्व नजदीक आते ही बाजार में फिर से रौनक बढ़ने लगी है। इसके बाद लगन शुरू हो जाएगा। ऐसे में अब दिसंबर तक बाजार में रौनक रहेगी। त्योहारी सीजन में जीएसटी की दरें कम होने का लाभ लोगों को मिल रहा है। आने वाले महीनों में इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में रिकॉर्ड स्तर की बिक्री हो सकती है। वहीं, सरकार को टैक्स कलेक्शन में बढ़ोतरी से अप्रत्यक्ष फायदा मिलेगा।
इलेक्ट्रानिक उपकरण पर पांच से 10 रुपये की हो रही बचत
केंद्र सरकार ने जीएसटी में छूट कर एक बड़ा तोहफा आमजन को दिया है। इस फैसले से ग्राहकों को सीधा फायदा मिल रहा है और बाजार में खरीदारी का उत्साह बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन से ठीक पहले आई इस राहत ने उपभोक्ताओं में उत्साह भर दिया है। लोगों इलेक्ट्रानिक उपकरणों पर पांच से 10 हजार रुपये की बचत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें