फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: व्यापारियों और उद्यमियों का होगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल कानपुर महानगर के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को लाजपतनगर स्थित कार्यालय में हुई। इसमें व्यापार मंडल के अध्यक्ष कपिल सब्बरवाल ने बताया कि व्यापार मंडल गठन के एक साल पूरा होने पर रविवार को व्यापारी सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसमें सभी प्रमुख संगठनों के ऐसे उद्यमियों और व्यापारियों का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने व्यापार और उद्यम हित में बेहतर कार्य किया है। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारिणी के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और शहर के जनप्रतिनिधि भी आमंत्रित किए गए हैं। बैठक में रणजीत सिंह, बिल्लू, अजय सर्राफ, अमित साहनी, सौरभ गुप्ता, भरत त्रिवेदी, सौरभ, हरप्रीत भाटिया, इंद्रपाल, लवली, सुनील घई, राजा, विनीत महेश्वरी, करण सयाल, कुलमीत आदि मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें