घर में घुसे बदमाशों ने लोहा व्यापारी की हत्या कर दी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में सोमवार रात लोहा व्यापारी की निर्मम हत्या का एक मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बदनपुर की है। यहां घर में घुसे अज्ञात बदमाशों ने लोहा व्यापारी सुभाष चंद्र पोरवाल (65) पुत्र श्याम सुंदर की हत्या कर दी साथ ही लूट की वारदात को भी अंजाम दिया।
पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही इस मामले के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम और स्वाट टीम समेत पांच टीमों का गठन किया गया है। इस घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की है।