इटावा। इटावा रीजन से 150 रोडवेज बसें मुड़ैया मेले में भेजी गई थी। इसमें इटावा व सैफई डिपो की 29 बसें शामिल थीं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही थी। सोमवार शाम तक सभी बसों के वापस लौट आने से मंगलवार को यात्रियों ने राहत की सांस ली। अब उन्हें बसों का घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इटावा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मंयक कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सभी बसें जिला मुख्यालय पर वापस लौट आई है। बस यात्रियों को समय से गंतव्य पहुंचने के लिए परेशानी नहीं होगी। बता दें कि इन बसों के मेले में जाने से सबसे अधिक मैनपुरी, औरैया, छिबरामऊ व फर्रुखाबाद के यात्रियों को परेशानी हो रही थी।