फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाईवे पर मशीन से साफ कराई बिखरी बजरी

Wed, 16 Jul 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। नगर पंचायत रनियां से निकले हाईवे पर गड्ढों से निकरी बजरी मंगलवार को सफाई शुरू हुई। ट्रैक्टर बूमर से बजरी साफ की गई।
विज्ञापन

जिले में दो हाईवे निकले है। कानपुर झांसी हाईवे बारा से अलग होकर भोगनीपुर होकर जालौन जिले को जोड़ता है। वहीं इटावा कानपुर हाईवे की लंबाई अधिक है। यह करीब 60 किमी लंबा है। इसके बाद भी इस हाईवे का रखरखाव खराब है। एक सप्ताह में करीब तीन से चार दिन रुक रुककर बारिश हुई। बारिश में हाईवे में गड्ढे हो गए। गड्ढों से निकलने वाली बजरी सड़क पर फैल गई। इससे वाहन सवारों को परेशानी हो रही थी। अमर उजाला ने 13 जुलाई को मुद्दा उठाया। इसके बाद एनएचएआई के अधिकारी संजीदा हुए। मंगलवार को हाईवे पर फैली बजरी को साफ कराने का काम शुरू हुआ। मेंटीनेंस इचार्ज अजय सिंह ने बताया कि बजरी की सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें