यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां मोहल्ला कादरीगेट निवासी रोडवेज बस चालक विजय कुमार (55) गंगा स्नान करने गए थे। वहां से वह वापस घर नहीं पहुंचे। परिजन उन्हें रात भर खोजते रहे।
शनिवार सुबह उनका शव गंगा में उतराता मिला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।