फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो ने साइकिल सवार 2 युवकों को मारी टक्कर, पीछे से मौत बनकर आई रोडवेज बस

Thu, 07 Feb 2019 05:35 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोडवेज बस से कुचलकर दो की मौत
विज्ञापन
कानपुर जीटी रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटा के सामने गुरुवार दोपहर रोडवेज बस ने साइकिल सवार दो युवकों को रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को फौरन हैलट पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे से गुस्साई भीड़ सड़क जामकर प्रदर्शन करने लगी। पुलिस ने लाठी फटकाकर लोगों को खदेड़ा। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस हंगामा शांत करवा सकी।
विज्ञापन


सकेरा एस्टेट रायपुरवा निवासी उमाशंकर मजदूर है। उनका बेटा सुंदरम(17) आईटीआई काकादेव से दूसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। परिजनों ने बताया कि वह दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कॉलेज से आया था। इसके बाद वह शारिक(14) के साथ साइकिल से अशोक नगर बैंक ऑफ बड़ौदा में पासबुक अपडेट करवाने गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने टेंपो और रोडवेज बस को तुरंत कब्जे में ले लिया

करीब डेढ़ बजे वह दोनों वापस लौट रहे थे। बांके बिहारी धर्म कांटा के पास के कट से वह सड़क पार करने लगे। तभी पीछे से आ रही टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। टेंपो के ठीक पीछे रोडवेज बस थी। बस चालक जब तक देख पाता तब तक बस दोनों के ऊपर से निकल गई।

हादसा होते ही टेंपो और रोडवेज दोनों के चालक मौके से भाग निकले। देखते ही देखते लोग इकट्ठा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि समय रहते ही सीओ सीसामऊ, थाना रायपुरवा, अनवरगंज, बजरिया, कर्नलगंज समेत छह थानों का फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने टेंपो और रोडवेज बस को तुरंत कब्जे में ले लिया। उग्र भीड़ ने जाम लगा दिया। पुलिसकर्मियों ने मृतकों के परिजनों को समझाने में जुटी रही। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम भिजवा सकी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें