ताखा। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से प्रयागराज जा रही बस आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। सभी को आयुर्विज्ञान विवि भेजा गया है। ऊसराहार थाना क्षेत्र से गुजरने वाले आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार रात करीब ढाई बजे दिल्ली से 49 सवारियों को लेकर प्रयागराज जा रही बस के चालक को झपकी आने से किलोमीटर संख्या 129.3 पर नगला खांडे के पास आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में बस में सवार दस सवारियां चोटिल हो गई। हादसे के समय बस में सभी सवारियां सो रही थीं। हादसे होते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई।
सूचना पर यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी व कुदरैल एक्सप्रेसवे चौकी पुलिस मौके पर पहुंचे और बस में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर सैफई आयुर्विज्ञान विवि रेफर किया गया है। बस चालक जोगेंद्र सिंह निवासी अम्बरपुर गुड़िया थाना महरौरा जनपद एटा अस्थायी निवास लाजपत नगर दिल्ली चला रहा था। साथ में हेल्पर सुखदेव सिंह निवासी मोहल्ला व थाना यादनगर संभल मौजूद थे।
बस में सवार डिम्पल मिश्रा निवासी दिल्ली, नीलम मोदी निवासी चंडीगढ़, अरुण कुमार चतुर्वेदी, मधु चतुर्वेदी निवासी नोएडा, राजाबाला निवासी गाजियाबाद, मीना नागर निवासी नोएडा, मंगलेश भाटी, कावेरी भाटी निवासी नोएडा, पूनम देवी निवासी दिल्ली समेत लोग घायल हो गए।
सभी को सैफई आयुर्विज्ञान विवि. भिजवाया गया। बस की बाकी सवारियों को दूसरी बस से सुरक्षित भिजवाया गया। क्रेन के माध्यम से सौरिख यार्ड भिजवाया गया। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि सभी सवारियों को सुरक्षित भिजवाया गया है।