फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डिवाइडर फांद कर निकल रहे डंपर से बस टकराई, बड़ा हादसा टला

Sat, 14 Oct 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गदाई खेड़ा मोड़ पर कानपुर झांसी हाईवे में डिवाइडर पार कर निकल रहे डंपर से लक्जरी बस टकरा गई। बस चालक के स्पीड नियंत्रित कर लेने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि हादसे में बस की सवारी घायल नहीं हुई। जबकि डंपर चालक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। बस क्षतिग्रस्त होने पर सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य को भेजा गया।
विज्ञापन

कानपुर झांसी हाईवे पर डंपर चालकों की मनमानी से अक्सर हादसे हाे रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अंकुश नहीं लग पा रहा है। कानपुर झांसी हाईवे में गदाई खेड़ा मोड़ के पास दूसरी तरफ जाने के लिए डंपर चालक ने सीधे डिवाइडर फंदा दिया। इस बीच झांसी से कानपुर की ओर जा रही लग्जरी बस सामने से आ टकरा गई। हादसा होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार सवारियां कूदने लगी। पुलिस ने पहुंच कर बस को एक तरफ खड़ा कराया। जब पता चला कि बस में किसी के चोट नहीं आई है तब सभी ने राहत की सांस ली। बस में सवार लोग झांसी से कानपुर जा रहे थे। वहीं डंपर चालक बब्लू निवासी भोगनीपुर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे में डिवाइडर में ऊंचाई कम है, इस लिए अक्सर डंपर, ट्रक व ट्रैक्टर चालक डिवाइडर क्रास कर एक तरफ से दूसरे तरफ आते हैं। इससे कई बार हादसे हो चुके हैं। क्राइम इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि डिवाइडर फंदा कर वाहन निकाले जाने व रोड किनारे वाहनों को खड़ा किए जाने पर कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें