सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुर्ई बस
- फोटो : अमर उजाला, इटावा
लखनऊ से दिल्ली के लिए निकली जनरथ बस इटावा के विचारपुरा इलाके पास हाईवे पर खड़े ट्रक में भिड गई। इस दर्दनाक हादसे में एक की माैके पर ही माैत हाे गई, जबकि दस अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलाें काे इलाज के लिए इटावा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
लखनऊ बस स्टैंड से मंगलवार की देर रात बस दिल्ली के लिए निकली थी। बस में कुल 40 लाेग सवार थे। भाेर में करीब चार बजे अचानक बस चालक काे झपकी अा गर्ई अाैर बस अनियंत्रित हाे गया। जबतक चालक बस काे नियंत्रित करता, तबतक देर हाे चुकी थी अाैर सामने खड़ी ट्रक में बस भिड़ गर्ई। इसमें मथुरा के साैंख इलाके के नरेंद्र कुमार की माैके पर ही माैत हाे गर्ई।