फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दर्दनाक हादसा, बस और टेंपो की टक्कर में छह यात्रियों की मौत, कई घायल

Thu, 03 Dec 2020 07:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बांदा में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में सवारियों से भरे ऑटो (आपे) में सामने से रोडवेज बस ने बृहस्पतिवार की शाम टक्कर मार दी, जिससे छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।
विज्ञापन


गंभीर घायल महिला और उसकी बच्ची को कानपुर रेफर किया गया। देर रात जिला अस्पताल में पुलिस-प्रशासन के अफसरों संग पीड़ितों के परिजनों की भीड़ जमा रही। आईजी के सत्यनारायणा, डीएम आनंद कुमार सिंह और एसपी डॉ.एसएस मीणा भी अस्पताल पहुंचे।

बांदा शहर से यात्रियों को लेकर पपरेंदा गांव जा रहे ऑटो में शाम करीब 7 बजे जमालपुर गांव के पास कानपुर से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे आटो चकनाचूर हो गया। हादसे में आटो चालक महिंगाराम तिवारी (32) पुत्र बच्चा, रामाधीन (40) पुत्र रामकुमार वर्मा, लालबहादुर सिंह (35) पुत्र बलवीर, रामगोपाल (40) पुत्र रामधनी वर्मा, लूसन प्रजापति (40) पुत्र मूलचंद्र और बिंदू (25) पुत्र रजवा की मौत हो गई, जबकि आशा कार्यकर्ता सुमित्रा देवी, सुरेश और तीन साल की बच्ची शान्हवी घायल हो गई।
विज्ञापन


बच्ची हादसे में मारे गए लालबहादुर की पुत्री है। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में सुमित्रा और बच्ची शान्हवी को कानपुर रेफर कर दिया गया। सभी मृतक और दोनों रेफर घायल पपरेंदा गांव के रहने वाले हैं।

बस चालक मौके से भाग निकला। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि शव एक-दूसरे में फंस गए। पुलिस ने ऑटो काटकर शव निकाले। अस्पताल पहुंचे अफसरों ने घायलों के इलाज की तत्काल व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें