आगरा लखनऊ एक्स्प्रेस वे पर बस का एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
आगरा लखनऊ ऐक्सप्रेसवे पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर रोज एक्सप्रेसवे पर हादसों में लोगों की जाने जा रही हैं। शनिवार को बिल्हौर से गुजरे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
जिसमें बस से सफर कर रहे 13 से अधिक नेपाली लोग घायल हो गए। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उन्हें हैलट अस्पताल कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचे एक महिला व व्यक्ति की हालत गम्भीर है। आपको बताते चले कि बस नेपाल से होकर दिल्ली जा रही थी।