आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। कन्नौज के तिर्वा इलाके के पास यात्रियों से भरी बस पलट गई। दुर्घटना में 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डीसीएम की टक्कर की वजह से बस पलट गई थी। बस में सवार सभी यात्री नेपाल से जयपुर जा रहे थे। सूचना के बावजूद कई घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद पुलिस ने प्राइवेट अस्पताल की गाड़ी बुलवाई। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। अभी तक घायलों के नाम-पता के संबंध में कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई है।