फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरथ से भिड़ंत बचाने में बांदा डिपो की बस पेड़ से टकराई, खंती में गिरती तो होता बड़ा हादसा

Tue, 01 Oct 2019 10:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर में बांदा-कानपुर हाईवे पर जनरथ बस से भिड़ंत बचाने में मंगलवार की सुबह बांदा डिपो की बस अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई।  बस खंती में जाने से बाल बाल बची, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग व पुलिस मौके पर पहुुंचे।
विज्ञापन


वहीं, यात्रियों को दूसरी बस में शिफ्ट कराया गया। यात्री मामूली घायल हुए हैं। बांदा डिपो की रोडवेज बस कानपुर से यात्रियों को लेकर बांदा जा रही थी। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा और कोरवां के पास अचानक बांदा से कानपुर जा रही जनरथ, टैंकर को ओवरटेक कर सामने आ गई।

बांदा डिपो की बस चालक निर्मल तिवारी ने जनरथ से भिड़ंत बचाने को अपनी बस बाएं साइड में घुमा दी और ब्रेक मारी। बस अनियंत्रित होकर कच्ची सड़क पर चली गई और बबूल के पेड़ से टकरा कर रुक गई। पेड़ से बस न रुकी होती तो वह खंती में चली जाती।
विज्ञापन


कंडक्टर मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि 22 यात्री रोडवेज बस में थे। सभी को दूसरी बस से भेजा गया। यात्रियों को मामूली चोटें सीटों से टकराने और इधर-उधर गिरने से आई हैं। चौकी इंचार्ज बीबी सिंह ने बताया कि इत्तफाकिया हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें