फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: बुंदेलखंड इंसाफ सेना का कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन, गोशालाओं की अव्यवस्थाओं पर जताया आक्रोश

Wed, 08 Jan 2025 04:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने गोशालाओं में अव्यवस्थाओं को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने बीडीओ व पशु चिकित्साधिकारियों पर गोशालाओं को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बुंदेलखंड इंसाफ सेना का कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में जनपद की गोशालाओं में अव्यवस्थाओं को लेकर बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी आदि ने कहा कि मवेशियों के लिए करोड़ों रुपये शासन से मिलने के बावजूद भूख व सर्दी से मौतें हो रही हैं। डीएम से जांच व दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बीडीओ व पशु चिकित्साधिकारियों पर गोशालाओं को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें