एक्सप्रेस-वे पहली ही बारिश भी नहीं झेल सका और कई स्थानों पर धंस गया। वहीं सरकार ईडी व सीबीआई का दुरुप्रयोग कर विपक्षी दलों के राजनेताओं का मानसिक, सामाजिक उत्पीड़न कर रही है। जो लोकतांत्रिक के लिए खतरा है। भाजपा हिंदू मुस्लिम कार्ड खेलकर समाज को आपस में लड़ाने का षड़यंत्र चला रही है, जो राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए खतरा है।
फिर से नेशनल हेराल्ड मामले में अनाहक राहुल और सोनिया गांधी को घसीट कर जनमानस को गुमराह कर रही है। कांग्रेसियों ने ऐसी समाज विरोधी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नीलम निषाद, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, संजयवीर लोधी, संतोष कुमार निषाद, ब़ृजेश कुमार बादल, बालजी पांडेय आदि मौजूद रहे।