फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: पेट्रोल पंप में दबंगों ने खलासी को पीटा...Video वायरल, हॉकी से मारकर किया अधमरा, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 17 Jan 2024 03:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: कोतवाली थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर दंबगों ने एक वाहन के खलासी को जमकर पीट डाला। इसके बाद अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में थाना कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों की दबंगई का मामला सामने आया है। यहां लक्ष्मीबाई पेट्रोल पंप पर शिवाकांत लल्लू यादव निवासी किशवाही थाना सिसोलर को पेट्रोल पंप पर  बुलेट सवार दबंगों ने हॉकी से पीटकर अधमरा कर दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पीड़ित किसी गाड़ी का खलासी है। सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल हमीरपुर भेजा गया। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें