फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आखत डालने को लेकर दो पक्षों में चली गोलियां, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। गांव में होलिका पर आखत डालने को लेकर दो पक्षों में कई राउंड गोलियां चलीं। एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घायल युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगला कहरी टेंट निवासी महेश ने तीन दिन पहले मारपीट का आरोप लगाकर नगला नत्थू गांव निवासी अर्जुन सिंह, सुरजन सिंह, गौरव यादव व दिनेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी जांच पुलिस कर रही है। सोमवार शाम करीब पांच बजे नगला नत्थू में होलिका में आखत डालने जा रहे रंजीत व महेश को अर्जुन और गौरव ने रोक लिया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों से फायरिंग हुई। इस बीच नगला लाले निवासी योगेश (26) पुत्र केदार सिंह अपनी कार से गांव में रिश्तेदार के यहां गमी में आए थे। योगेश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। योगेश के भाई दुर्वेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसमें बताया कि योगेश अपने दोस्त रंजीत, टंटी व ऋषि के साथ नगला नत्थू में रिश्तेदार के घर गमी में गया था। वहां फतेह सिंह असलहा लेकर आया और पुराने विवाद को लेकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली भाई योगेश के पैर में लगी। फायरिंग के दौरान अर्जुन सिंह, सुरजन सिंह, गौरव, मोहर सिंह, संजीव कुमार, नेम सिंह उर्फ बंटू व प्रेम सिंह ने भी फतेह सिंह का सहयोग किया। सीओ शैलेंद्र प्रताप ने बताया कि आखत डालने के दौरान गोली लगने से युवक घायल हुआ है। आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें