फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दूसरी मंजिल पर पहुंचा सांड़, कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन से उतारा गया

Wed, 17 Jul 2019 10:32 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांड को क्रेन से उतारा गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया के साइट नंबर तीन में बुधवार दोपहर आवारा सांड़ शारदा ट्रैडर्स बिल्डिंग की दूसरी मंजिल तक पहुंच गया। घटना के वक्त बिल्डिंग का गेट और सीढ़ियां खुली थीं। सांड़ को छत टहलता देख फर्म के मालिक संतोष मिश्रा ने इलाकाई लोगों की मदद से सांड़ को छत से उतारने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन


इस बीच स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राइवेट क्रेन से रस्सी और हुक के सहारे सांड़ को नीचे उतारा। थाना प्रभारी अजय प्रताप ने बताया कि इलाकाई लोगों की मदद से सांड़ को छत से सकुशल नीचे उतार लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें