अखिलेश मायावती के हेलीपैड पर पहुंचा सांड
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में गठबंधन प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए आज बसपा सुप्रीमो मायावती वोट मांगेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए जनसभा स्थल पर हेलीपैड बनाया गया था जहां पर अखिलेश यादव और मायावती का हेलीकाॅप्टर उतरना था पर इससे पहले ही वहां एक सांड घुस आया।
हजारों लोगों की भीड़ के बीच सांड के घुसने से रैली स्थल पर भगदड़ मच गई। रैली स्थल पर भगदड़ देख वहां मौजूद पुलिस सकते में आ गई। मामला शांत करने में पुलिस के पसीने छूट गए। जिले में 24 साल बाद पहली बार मंच पर सपा-बसपा के नेता एक साथ दिखेंगे।