यूपी के कानपुर देहात में दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर झींझक और कंचौसी स्टेशन के बीच बुधवार शाम 7: 30 बजे बनारस से दिल्ली की तरफ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन से सांड़ टकरा गया। चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को फाटक से करीब आधा किलोमीटर आगे 7:33 बजे रोक लिया। 27 मिनट तक ट्रेन रानेपुर फाटक के पास रुकी रही।
टीएक्सआर स्टाफ ने इंजन में फंसे मांस को हटाया। इसके बाद ट्रेन 8 बजे रवाना हुई। इस दौरान अप की अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस मेन लाइन पर, मुरी एक्सप्रेस झींझक स्टेशन की अप लूप लॉइन पर खड़ी रही। जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस अप को होम सिग्नल के पास रोका गया।