यूपी के कानपुर शहर में दो दिन से हो रही भारी बारिश के कारण तीन मंजिला जर्जर मकान ढह गया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। घटना में दो लोगों के घायल होने की सूचना है।
यह घटना फीलखाना थाना क्षेत्र की है। यहां कमला टावर के पास तीन मंजिला इमारत ढह गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।