फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उद्योगपति सिंहानिया को धमकाने, रंगदारी मांगने के मामले में बिल्डर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उद्योगपति शरदपत सिंहानिया से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फजलगंज पुलिस ने बिल्डर अनूप अस्थाना को गिरफ्तार कर लिया है। उसे स्वरूपनगर के रतन भवन अपार्टमेंट स्थित घर के पास से पकड़ा गया। इससे पहले शुक्रवार को पुलिस उसके बेटे सुयश अस्थाना को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले में पांच नामजद समेत 15 पर रिपोर्ट दर्ज है। पिता-पुत्र नामजद हैं।
विज्ञापन

कालपी रोड राधाकुंज निवासी उद्योगपति शरदपत सिंहानिया ने चार जुलाई को फजलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि 22 सितंबर 2025 की सुबह भतीजे प्रणवपत सिंहानिया व बिल्डर अनूप अस्थाना, सुयश अस्थाना, बार के पूर्व अध्यक्ष नरेशचंद्र त्रिपाठी, बृजेंद्रनाथ मिश्रा आदि जबरन उनके घर में बने कार्यालय में घुस आए। सभी ने कार्यालय में तोड़फोड़ कर संपत्ति नाम करने का दबाव बनाया। आरोपियों ने उन्हें पीटा और कार्यालय में रखी कीमती घड़ी चोरी कर ली। उन पर हर माह एक लाख रुपये रंगदारी देने का दबाव भी बनाया।
आरोप है कि नरेश चंद्र त्रिपाठी ने स्वयं को कट्टा गुरु बताते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। डर चलते वह लाखों रुपये रंगदारी में दे चुके हैं। रिपोर्ट में लिखा था कि रंगदारी वसूली नहीं रुकी तो वह आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगे। फजलगंज इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि बिल्डर अनूप अस्थाना को स्वरूपनगर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें