फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बेटियों के हाथ पीले करने के लिए 26 लाख का बजट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शासन ने सामान्य वर्ग एवं अनुसूचित जाति की बेटियों के लिए शादी अनुदान योजना एक बार फिर शुरू कर दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सामान्य वर्ग की बेटियों एवं अनुसूचित जाति की बेटियों के लिए 26.40 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि के लिए आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोग अपनी बेटी की शादी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से बंद की गई गरीब कन्या विवाह योजना को शासन ने एक बार फिर शुरू कर दिया है। इस योजना को शुरू करने के साथ ही शासन ने बजट भी जारी कर दिया है। हालांकि विभाग की ओर से पहले से ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित की जा रही है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार शशि ने कहा कि जरूरतमंद परिवार की कन्याओं की शादी के लिए सामान्य वर्ग के लिए 7.60 लाख अनुसूचित जाति की बेटियों के लिए 18.80 लाख धनराशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ प्रथम आओ, प्रथम पाओ के आधार पर दिया जाएगा। इसके लिए आवेदक की आय शहरी क्षेत्र में 56460 व ग्रामीण अंचल में 46080 वार्षिक होनी चाहिए।
विज्ञापन

आवेदन शादी होने के 90 दिन पूर्व एवं शादी होने के 90 दिन बाद तक किया जा सकेगा। आवेदन के समय कन्या का आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित जाति के आवेदकों को जाति प्रमाणपत्र भी लगाना होगा। पात्र आवेदक विभाग की वेबसाइट shadianudan.upsde.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें