फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2021: सोना-चांदी सस्ता होगा, स्मगलिंग रुकेगी, कस्टम ड्यूटी 12.5 प्रतिशत से घटाकर 7.5 प्रतिशत की गई

Tue, 02 Feb 2021 01:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सोना, चांदी - फोटो : pixabay
विज्ञापन
आम बजट में सराफा कारोबार को बड़ी राहत मिली है। दो साल बाद कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। यह अब 12.5 फीसदी से घटाकर 7.5 फीसदी कर दी गई है। इससे सोने-चांदी के भाव कम होने के साथ ही स्मगलिंग भी कम होगी।
विज्ञापन


सरकार के इस फैसले पर कारोबारियों ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि इससे कारोबार बढ़ेगा। हालांकि सरकार ने 2.5 प्रतिशत कृषि सेस लगाया है। यह किस तरह प्रभावी होगा, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

कारोबारियों ने बताया कि 2012 में दो फीसदी कस्टम ड्यूटी थी। मार्च 2012 में चार फीसदी हो गई। 2013 में आठ फीसदी और फिर 10 फीसदी हो गई। 2019 में यह बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दी गई थी। दो साल बाद राहत दी गई है। हालांकि तीन फीसदी जीएसटी अभी भी लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार का यह अच्छा कदम है। लेकिन बहुत छोटा कदम है। बजट में पांच फीसदी की कस्टम ड्यूटी कम की गई है। लेकिन सेस भी लगाया गया है। हालांकि इससे ग्रे मार्केट में कमी आएगी। ओवरआल 2.5 फीसदी की कमी की गई है। इससे दामों में भी कमी देखने को मिलेगी। 
महेश चंद्र जैन, अध्यक्ष, उप्र सराफा एसोसिएशन

दो साल बाद बजट में सरकार ने कस्टम ड्यूटी कम की है। कस्टम ड्यूटी कम होने से स्मगलिंग में कमी आएगी। सरकार ने अच्छा कदम बढ़ाया है। एक प्रकार की समानांतर व्यवस्था खत्म होने से बाजार में धन की निकासी भी बढ़ जाएगी। 
राम किशोर मिश्रा, मंत्री, उप्र सराफा एसोसिएशन

कस्टम ड्यूटी कम होने से कारोबार बढ़ेगा। हालांकि सरकार को आयकर के अलावा कैश लिमिट और नकद भुगतान में भी छूट देनी चाहिए थी। इससे कारोबार करना आसान हो जाता।
अशोक बाजपेयी, सराफा कारोबारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें